{"_id":"6273c0f8223cee6f915f27be","slug":"jhansi1651753207","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ रुपये के लिये भांजे ने की मामा की हत्या","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
थाना लहचूरा के बरूआमाफ में हुई हत्या का एसएसपी ने किया खुलासा।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
Jhansi
विज्ञापन
झांसी। लहचुरा में थाने के बरुआमाफ गांव में 29 तारीख को हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मछुआरे के भांजे को गिरफ्तार किया है। एसएसपी शिवहरी मीणा का कहना है कि मछुआरा भैया लाल के साथ उसका भांजा राजेंद्र ढीमर भी काम करता था। मामा भैयालाल उसे मजदूरी में ₹200 देता था जबकि राजेंद्र उससे ₹500 मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मामा भैयालाल 29 अप्रैल को धशान नदी के पास गया था। उसी समय मौका देखकर राजेंद्र ने बबूल के डंडे से पीट-पीट कर उसे मार डाला। उसके बाद पतवार से चेहरे पर मार के उसे बिगाड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था लेकिन, पड़ताल के दौरान तीनों ही बेकसूर पाए गए। राजेंद्र का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे बुधवार सुबह सोनापुरा में अपनी रिश्तेदारी में जाते समय लहचुरा घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।