फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चार दिन बाद कोरोना का हमला, तीन पॉजिटिव मिले

चार दिन बाद कोरोना का हमला, तीन पॉजिटिव मिले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
झांसी। जिले में चार दिन बाद कोरोना वायरस का फिर हमला हुआ है। सोमवार को तीन
विज्ञापन
पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब झांसी में सक्रिय मरीजों की संख्या पांच पहुंच गई है। झांसी में 27 अप्रैल को कोरोना का एक केस मिला था। इसके बाद 28, 29, 30 अप्रैल और एक मई को एक भी मरीज नहीं मिला। सोमवार को 2280 नमूनों की जांच हुई। सबसे ज्यादा एंटीजन किट से 1226, आरटीपीसीआर मशीन से 1051 और ट्रू नेट से तीन नमूने जांचे गए। इस दौरान तीन लोगों में महामारी की पुष्टि हुई है। वहीं, एक मरीज का होम आइसोलेशन का समय पूरा हो गया। अब सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हो गई है। इनमें से तीन होम आइसोलेशन में हैं। जबकि, दो दूसरे राज्य में भर्ती हैं। रिकवरी रेट 98.47 फीसदी हो गया हे। मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed