{"_id":"6267fcc98bf8d456541c7a84","slug":"jhansi1650982089","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
झांसी। सीपरी बाजार इलाके में कर्ज से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि वह शराब पीने का आदी था। इस वजह से उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। इससे वह परेशान रहता था। सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक ब्रह्मनगर निवासी रवि रायकवार (23) मजदूरी करके जीवन यापन करता था। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। सोमवार को शराब पीकर वह घर लौटा। तब तक परिवार के दूसरे लोग सो गए थे। मंगलवार सुबह नींद खुलने पर उसकी पत्नी जब पीछे के कमरे में पहुंची तब वहां रवि गमछे के सहारे फंदा बनाकर लटका था। यह देख उसकी पत्नी चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सीपरी बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। उसके भाई कमलेश का कहना है रवि शराब पीने का आदी था। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रवि कर्ज से भी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।