फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कर्ज से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी

कर्ज से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार इलाके में कर्ज से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि वह शराब पीने का आदी था। इस वजह से उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। इससे वह परेशान रहता था। सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक ब्रह्मनगर निवासी रवि रायकवार (23) मजदूरी करके जीवन यापन करता था। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। सोमवार को शराब पीकर वह घर लौटा। तब तक परिवार के दूसरे लोग सो गए थे। मंगलवार सुबह नींद खुलने पर उसकी पत्नी जब पीछे के कमरे में पहुंची तब वहां रवि गमछे के सहारे फंदा बनाकर लटका था। यह देख उसकी पत्नी चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सीपरी बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। उसके भाई कमलेश का कहना है रवि शराब पीने का आदी था। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रवि कर्ज से भी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed