{"_id":"626165557320e80e0865895c","slug":"jhansi1650550101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा बहू को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आशा बहू को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार थाना इलाके के सिमराहा निवासी बृजनंदन पाल की पत्नी खेमा पाल (40) आशा बहू थीं। बृहस्पतिवार को वे स्वास्थ्य मेले में शामिल होने बड़ागांव गईं हुईं थीं। उनके साथ गांव की ही एक अन्य आशा बहू पुष्पा राय भी थीं। दोनों शाम तकरीबन चार बजे बड़ागांव से लौटकर कचहरी चौराहे पर ऑटो से उतरीं। पुष्पा अपने घर चली गई, जबकि खेमा पाल फूटा चौपड़ा स्थित मायके के लिए निकल दी। वह सड़क पार कर ही रही थी कि गोविंद चौराहे की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखते ही वहां आसपास भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। चौराहे पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने ट्रक को ड्राइवर समेत पकड़ लिया और उसे नवाबाद थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
बता दें कि मृतका के दो बच्चे हैं। पुत्री रचना की शादी हो चुकी है। इसके अलावा एक पुत्र सौरभ है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन