फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कार की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल

कार की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। प्रेमनगर के दुर्गापुर इलाके में मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दपंती गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां बुधवार सुबह पत्नी की मौत हो गई जबकि पति का उपचार चल रहा है। प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक दतिया के सेमई निवासी मेवालाल पत्नी दीनिया (45) के साथ मंगलवार को प्रेमनगर में अपनी रिश्तेदारी में आया था। गांव में रहकर वह खेती करता है। भोजन के बाद मेवालाल घर लौटने के लिए पत्नी को लेकर बाइक से रवाना हुआ। रात करीब दस बजे जैसे ही उसकी बाइक दुर्गापुर तिराहे के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। उसने सीधे मेवालाल की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। कार की चपेट में आने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह दीनिया की मौत हो गई। घायल मेवालाल अभी भर्ती है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दीनिया का शव परिजनों को सौंप दिया। उनके परिवार में एक बेटा नौंवी कक्षा में पढ़ता है जबकि बेटी छठवीं में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed