फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला यात्री की जान बचाने में युवक घायल

चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला यात्री की जान बचाने में युवक घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
समता एक्सप्रेस के एस-7 कोच में मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद आफताब (26) सवार थे। इस कोच में कुछ महिलाएं भी यात्रा कर रहीं थीं, जबकि इनका रिजर्वेशन एस-9 कोच में था। ग्वालियर स्टेशन पर एस-7 से उतरकर महिलाएं एस-9 कोच में जाने लगीं, इसी दौरान ट्रेन चल दी। यात्री बबीता चलती ट्रेन में ही चढ़ने लगी। यह देखकर मोहम्मद आफताब को लगा कि कहीं महिला गेट से नीचे न गिर जाए। वह कोच से उतरकर भागा और महिला को कोच नौ में धक्का देकर अंदर करने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान आफताब का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच वाली जगह में फंस गया, इससे उसका पेट रगड़ गया और खून निकलने लगे। प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने ट्रेेन में सवार यात्रियों से चेन पुलिंग करने को कहा। तब कहीं जाकर गाड़ी रुकी और युवक को बाहर निकाला गया। उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। इस घटनाक्रम से गाड़ी 20 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed