{"_id":"6201344f4d9abb6d53464a17","slug":"jhansi1644246095","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक पर काम रहे दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक पर काम रहे दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बबीना स्थित झांसी-भोपाल रेलवे ट्रैक के आर्मी एरिया में रेलवे ट्रैक में मरम्मत कार्य के दौरान दो मजदूर सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों मजदूरों के चीथेड़े उड़ गए। हादसे के बाद साथ में काम कर रहे मजदूर बदहवास होकर भाग खड़े हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लोहे के पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा था। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे भोपाल की ओर सुपरफास्ट ट्रेन जा रही थी। ट्रैक के गोलाई में होने की वजह से मजदूरों को ट्रेन नजर नहीं आई। ट्रेन की चपेट में आने से प्रयागराज के मेजा निवासी सतीश कुमार (30) पुत्र राम सागर निषाद एवं श्याम बिहारी (32) पुत्र कल्याण की मौत हो गई। दोनों प्रयागराज के एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन