फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बुंदेलखंड में भाजपा दिग्गज शुरू करेंगे डोर-टू-डोर कैंपेन

बुंदेलखंड में भाजपा दिग्गज शुरू करेंगे डोर-टू-डोर कैंपेन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
झांसी। अब बुंदेलखंड में भी भाजपा दिग्गजों का डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरूआत झांसी से होगी। तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा दो फरवरी को झांसी आएंगे। वो बबीना कैंट और समथर में घर-घर जनसंपर्क करके भाजपा के पक्ष में वोट मांगेंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की तरफ से बड़ी रैलियों, जनसभाओं के मद्देनजर भाजपा के दिग्गज नेताओं ने जनता के बीच जाकर घर-घर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। पश्चिमी यूपी में भाजपा के कई बड़े नेता जनसंपर्क कर रहे हैं। अब दो फरवरी से इसकी शुरूआत बुंदेलखंड में झांसी से होने जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा का झांसी आने का कार्यक्रम तय हो गया है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल सभा भी होनी है। वह बबीना कैंट के सिद्धी विनायक विवाहघर में वर्चुअल सभा में शामिल होंगे। इसके बाद कैंट में ही घर-घर जनसंपर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
करेंगे। यहां से वो सीधे समथर पहुंचेंगे। यहां पर भी घर-घर दस्तक देकर भाजपा की नीतियों, योजनाओं के बारे में बताकर प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे। अभी सदर के लिए तय नहीं हुआ नाम पीएम की वर्चुअल सभा का प्रसारण बबीना कैंट के साथ-साथ दीनदयाल सभागार में होगा। इसके अलावा सभी 12 मंडलों में भी प्रसारण कराया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लिंक भेजा जाएगा। ताकि, अधिक से अधिक व्यक्ति मोबाइल, लैपटॉप पर पीएम का संबोधन सुन सके। हालांकि, सदर विधानसभा में कौन आकर घर-घर जन संपर्क करेगा, इसको लेकर अभी नाम तय नहीं हो पाया है।
दो फरवरी को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। वो पीएम की वर्चुअल सभा में शामिल होंगे। साथ ही बबीना कैंट, समथर में घर-घर जनसंपर्क भी करेंगे। - मुकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed