फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तमंचे की नोक पर आठ माह की गर्भवती महिला संग युवक ने किया दुष्कर्म

तमंचे की नोक पर आठ माह की गर्भवती महिला संग युवक ने किया दुष्कर्म

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
तमंचे की नोक पर आठ माह की गर्भवती महिला संग युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
- लहर की देवी के पास लकड़ियां बीनने गई थी पीड़िता - सीपरी बाजार थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज अमर उजाला ब्यूरो झांसी। थाना सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर कॉलोनी के पास लकड़ी बीनने गई आठ माह की गर्भवती महिला संग एक युवक ने तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक फरवरी को वह चूल्हे की लकड़ियां बीनने को ब्रह्मनगर कॉलोनी के पास गई थी। उसी समय वहां विनोद पाल (30) निवासी सीपरी बाजार खड़ा था। उसने तमंचा की आड़ में उसे जबरन नीचे झाड़ियों में घसीट ले गया। यहां तमंचे की नोक पर उसके संग दुष्कर्म किया। विनोद ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके बच्चों को जान से मार डालने की भी धमकी दी। पीड़िता का कहना है इससे वह डर गई। इसके बाद दूसरे दिन विनोद अपने दोस्तों के साथ उसके घर पहुंच गया और वहां उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन, उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। इस घटना के बाद वह सीधे सीपरी बाजार थाने पहुंची। आरोपी के खिलाफ उसने तहरीर दी। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की पूर्व में दो शादियां हो चुकी हैं। महिला अपने पति के साथ नहीं रहती है। पीड़िता तीन बच्चों की मां है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed