{"_id":"61e827b63e0a7b6db909de0e","slug":"jhansi1642604470","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर सिपाहियों ने पति के तोड़ दिए पैर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
घर में घुसकर सिपाहियों ने पति के तोड़ दिए पैर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। थाना सीपरी बाजार के करारी निवासी एक महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर थाने में तैनात तीन सिपाही एवं एक दरोगा की शिकायत की है।
विज्ञापन
भुक्तभोगी महिला का आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर उसके पति को बेरहमी से पीटा। इससे पति के पैर टूट गया। महिला ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
भुक्तभोगी विष्णु देवी ने प्रार्थना पत्र के जरिए कहा उसका पति हेमंत ऑटो चालक है। परिवार के साथ करारी वार्ड नंबर बीस में रहती है। पंद्रह जनवरी, रात करीब एक बजे सीपरी बाजार में तैनात तीन सिपाही और एक दरोगा घर में घुस आए। उसका आरोप है कि इन लोगों ने पति को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। जब उसने बीच-बचाव की कोशिश की तब उसके साथ भी अभद्रता की। पति से पैसों की मांग की। न देने पर एनकांउटर कर देने की धमकी दी। घबड़ाकर उसने घर में रखे दस हजार रुपये इन लोगों को दे दिए। उन्होंने घटना की सूचना पीआरवी को दी।
थोड़ी देर में पीआरवी पहुंच गई। इलाज के लिए हेमंत को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। भुक्तभोगी का कहना है वह शिकायत लेकर सीपरी बाजार थाने पहुंची लेकिन, पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। भुक्तभोगी ने
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के साथ ही सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है। भुक्तभोगी ने आरोपियों के वाहन नंबर भी पुलिस को बताया है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन