{"_id":"61e827570428204af86d2525","slug":"jhansi1642604375","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी और बेटे की हालत नाजुक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी और बेटे की हालत नाजुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मेडिकल बाईपास तिराहा के पास बाइक सवार को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पति बबलू (32) पत्नी सुमन (30) एवं उनका आठ साल का बेटा अंशु गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के लिए सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार सुबह बबलू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी एवं बेटे की हालत अभी भी नाजुक बनी है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया हालांकि उसके एक साथी को पुलिस ने पकड़ लिया है। कोछा भांवर निवासी बबलू पुत्र हल्के कुशवाहा सदर बाजार में रहकर प्राइवेट काम करता था। परिजनों के मुताबिक बबलू अपनी पत्नी सुमन और बेटे अंशु के साथ मोटर साइकिल से मंगलवार देर शाम गांव लौट रहा था। उसकी बाइक जैसे ही मेडिकल बाईपास तिराहा के पास पहुंची एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए। बबलू के सिर एवं हाथ एवं पांव में चोट आ गई जबकि सुमन एवं अंशु को भी काफी चोट आ गई। हादसे की
सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिवार के लोग घायलों को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां तीनों को भर्ती करा दिया। बुधवार सुबह बबलू की मौत हो गई। पत्नी सुमन एवं अंशु की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उधर, हादसे के बाद वाहन चालक घटना स्थल से वाहन समेत फरार हो गया जबकि उसका एक साथी वहीं छूट गया था। पुलिस ने उसको पकड़ लिया। बबलू की मौत की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। देर-शाम पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन