फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आदर्श आचार संहिता की निगरानी में जुटीं 76 टीमें

आदर्श आचार संहिता की निगरानी में जुटीं 76 टीमें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में धन बल के जरिये मतदाताओं को प्रभावित न किया जा सके, प्रत्याशी निर्धारित सीमा से अधिक खर्च न कर पाएं तथा आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में 76 टीमों को लगाया गया है। इनमें 12 एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाएड टीम ) व 36 एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) बनाई गईं हैं। इनके साथ चार वीएसटी (वीडियो सर्विलांस टीम) बनाई गई हैं, जो हर राजनीतिक गतिविधि को कैमरे में कैद करेंगी। जबकि, चार वीवीटी (वीडियो विजुअल टीम) वीडियो फुटेज का अवलोकन का कार्य करेंगी। इसके अलावा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले की पांचों तहसील में अलग से चार-चार टीमों का गठन किया गया है। इन सभी टीमों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और टीमों ने अपना-अपना काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed