{"_id":"61e584797c3dc56721598d81","slug":"jhansi1642431608","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की पूर्व विधायक डा. रश्मि आर्य भाजपा में शामिल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सपा की पूर्व विधायक डा. रश्मि आर्य भाजपा में शामिल
काफी समय से चली आ रही कयासबाजी को विराम देते हुए आखिरकार पूर्व विधायक डा. रश्मि आर्या ने समाजवादी पार्टी को छोड़ दिया। सोमवार को उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विदित हो कि डा. आर्य पिछले पच्चीस सालों से समाजवादी पार्टी में सक्रिय थीं। 2012 में विधायक बनने से पहले वे ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत की सदस्य भी रह चुकी थीं। जबकि, उनके देवर हरिश्चंद्र आर्य मऊरानीपुर नगर पालिका के अध्यक्ष हैं और दूसरे देवर हेमंत सेठ जिला पंचायत सदस्य हैं। मऊरानीपुर की राजनीति में आर्य परिवार का मजबूत जनाधार माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।