फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पत्नी से मिलकर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

पत्नी से मिलकर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 08:04 PM IST
विज्ञापन
झांसी। थाना बरुआसागर के लक्ष्मनपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने मोटर साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। गंभीर रुप से घायल होने पर उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनोें को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बरई निवासी राम सिंह (25) पुत्र बादाम सिंह की पिछले पांच माह पहले ही शादी हुई थी। उसकी ससुराल ओरछा के सीतापुर गांव में है। पत्नी खिचड़ी में मायके गई थी। वह उससे मिलने के लिए अपने दोस्त जसवंत के साथ ससुराल गया था। पत्नी से मिलकर वह शाम को अपने घर जाने के लिए निकला। जैसे ही वह लक्ष्मनपुरा के पास पहुंचा उसकी बाइक अचानक फिसल गई। दोनों सड़क पर गिर पड़े। उसी दौरान ठीक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की दोनों ही चपेट में आ गए। राम सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। राम सिंह के सिर में भी चोट आ जाने से उसका काफी खून बह गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। यहां राम सिंह को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सोमवार की सुबह राम सिंह की मौत हो गई जबकि जसवंत की हालत खतरे से बाहर है। राम सिंह की मौत की सूचना पर बरुआसागर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। परिवार के लोग भी रोते-बिखलते अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed