{"_id":"61e1a382a4d3a310297d1703","slug":"jhansi1642177410","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन में सपा के पूर्व एमएलसी और बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आचार संहिता उल्लंघन में सपा के पूर्व एमएलसी और बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आचार संहिता उल्लंघन मामले में पुलिस ने सपा के पूर्व एमएलसी समेत बसपा प्रत्याशी एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव थाने में सपा के पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक पूर्व एमएलसी का पारीछा में स्टेशन रोड के पास फार्म हाउस है। आचार संहिता लगने के बावजूद यहां से समाजवाद पार्टी का
झंडा नहीं उतारा गया। फार्म हाउस के पास की कई दीवारों पर वाल राइटिंग भी कराई गई है। पारीछा चौकी इंचार्ज रमाशंकर तिवारी की तहरीर पर पूर्व एमएलसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा सकरार थाने में पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार के पुत्र और मऊरानीपुर से बसपा प्रत्याशी रोहित रतन के खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। उपनिरीक्षक शत्रुघ्न सिंह की तहरीर के मुताबिक रोहित रतन ने खुद को बसपा का संभावित प्रत्याशी बताते हुए दीवारों पर वाल राइटिंग कराकर प्रचार-प्रसार किया। उनके ऊपर धारा 144 तोड़ने का भी आरोप है। इसी कोतवाली में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नावेद खान पर बिना अनुमति के राष्ट्रीय महत्व के तौर पर संरक्षित किले की दीवार पर राजनीतिक नारा लिखने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके अलावा आशीष दंडौतिया पुत्र मनोज, आकाश यादव, दयाराम कुशवाहा के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी शिवहरी मीना का कहना है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन