{"_id":"61e197fc05ec154422409c37","slug":"jhansi1642174460","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की ससुराल में पेट्रोल डालकर हत्या के मामले में ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवक की ससुराल में पेट्रोल डालकर हत्या के मामले में ससुर गिरफ्तार
झांसी। ससुराल में युवक को लाठी-डंडों से पीटने के बाद पेट्रोल छिड़ककर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी चचिया ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक 17 जुलाई 2021 को जालौन के ऐंठ निवासी अजय (25) पुत्र नारायण दास चिरगांव स्थित अपने चचिया ससुर के यहां गया था। पिता नारायण दास का आरोप है उसके चचिया ससुर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अजय की लाठी-डंडों से पिटाई की। उसके बाद पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर उसे किसी तरह बचाया। गंभीर हालत में अजय को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे ग्वालियर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कोर्ट के आदेश के बाद चिरगांव पुलिस ने पिता की तहरीर पर दिसंबर महीने में सुखलाल पुत्र नत्थु एवं उसके भाई खुमान समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार देर-रात पुलिस ने सुखलाल को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी के मुताबिक लिखा-पढ़ी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।