फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   युवक की ससुराल में पेट्रोल डालकर हत्या के मामले में ससुर गिरफ्तार

युवक की ससुराल में पेट्रोल डालकर हत्या के मामले में ससुर गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 09:04 PM IST
विज्ञापन
झांसी। ससुराल में युवक को लाठी-डंडों से पीटने के बाद पेट्रोल छिड़ककर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी चचिया ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक 17 जुलाई 2021 को जालौन के ऐंठ निवासी अजय (25) पुत्र नारायण दास चिरगांव स्थित अपने चचिया ससुर के यहां गया था। पिता नारायण दास का आरोप है उसके चचिया ससुर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अजय की लाठी-डंडों से पिटाई की। उसके बाद पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर उसे किसी तरह बचाया। गंभीर हालत में अजय को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे ग्वालियर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कोर्ट के आदेश के बाद चिरगांव पुलिस ने पिता की तहरीर पर दिसंबर महीने में सुखलाल पुत्र नत्थु एवं उसके भाई खुमान समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार देर-रात पुलिस ने सुखलाल को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी के मुताबिक लिखा-पढ़ी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed