{"_id":"61ded4bd7d974d571b1f1567","slug":"jhansi1641993405","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने पीया एसिड, मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने पीया एसिड, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पारिवारिक विवाद से परेशान विवाहिता ने एसिड पी लिया। उपचार के लिए उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती कराया गया था जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी आठ माह पहले ही शादी हुई थी। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न के चलते मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीपरी बाजार के पाल कॉलोनी निवासी ज्योति (24) का आठ माह पहले कोतवाली के नई बस्ती निवासी युवक से विवाह हुआ था। ज्योति के पिता का कहना है कि विवाह के कुछ दिन बाद से ही ज्योति से एससी एवं कार की मांग होने लगी। जब ज्योति ने परिवार की खस्ता आर्थिक हालत का हवाला देते हुए इंकार किया तब पति समेत अन्य ससुरालजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पिछले तीन महीने से लगातार उसके साथ मारपीट की जा रही थी। मारपीट एवं रोजाना होने वाली
गाली-गालौज से परेशान होकर ज्योति ने दो दिन पहले एसिड पी लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत में सुधार न होने पर मंगलवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। आज सुबह उसकी मौत हो गई। ज्योति के पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने अस्पताल से ही उसका स्त्री धन भी उठा ले गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन