फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पूर्व सांसद चंद्रपाल के पुत्र के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

पूर्व सांसद चंद्रपाल के पुत्र के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 08:43 PM IST
विज्ञापन
झांसी। पूर्व राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव के पुत्र यशपाल यादव के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में बरुआसागर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। नया सबेरा ट्रस्ट के बैनर तले यशपाल सिंह यादव की ओर
विज्ञापन
से मंगलवार को बरुआसागर, बरुआसागर रेंजर, गली ब्यॉय, अंबेडकर क्रिकेट क्लब, तालार मन्ना, तिलेथा कला, तालार मन्ना, आरपीआर महाविद्यालय क्रिकेट टीम, जय अंचल माता, सबका मालिक एक क्रिकेट क्लब, वीरागंना लक्ष्मीबाई महिला
विज्ञापन
क्रिकेट टीम, आजाद क्रिकेट क्लब सिमरिया, गणेशगढ़, मथनपुरा, डागोर पटियाला, बनगुवां, तेंदोल, फुटेरा, जराय का मठ, जरवौं, बरेठी, बरुआसागर नगर पालिका, तेंदोल अंजनी माता समेत अन्य ग्राम सभाओं में क्रिकेट किट का वितरण किया। क्रिकेट किट वितरण के दौरान पूर्व सांसद डा.चंद्रपाल के पुत्र यशपाल सिंह खुद भी मौजूद थे। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गईं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पुलिस ने यशपाल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरुआसागर प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय के मुताबिक आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed