फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ड्यूटी जा रहे चौकीदार की सड़क हादसे में मौत

ड्यूटी जा रहे चौकीदार की सड़क हादसे में मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
झांसी। शिवानी तिराहा के पास शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में चौकीदार
विज्ञापन
की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चौकीदार को एक वाहन चालक पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही उसका बेटा भी पहुंच गया। गंभीर हाल में उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन, डॉक्टरों ने उसे तुरंत मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रेमनगर के हंसारी इलाके के राय मोहल्ला निवासी क्षत्रपाल सिंह परिहार (43) पुत्र मुन्नालाल पहूंज नदी में मछली मारने वाले एक ठेकेदार के यहां चौकीदारी का काम करता था। रोजाना वह हंसारी से पहूंज नदी पर बने डैम में ड्यूटी करने जाता था। पुत्र सत्यम का कहना है शुक्रवार शाम उसके पिता घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। करीब साढ़े सात बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि उसके पिता थाना सीपरी बाजार के शिवानी तिराहे के पास सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही बदहवास हाल में सत्यम मौके पर पहुंच गया। वहां लहूलुहान हाल में क्षत्रपाल सड़क पर पड़ा था। तब तक मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि अज्ञात चार पहिया वाहन उसे पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस घायल क्षत्रपाल को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। क्षत्रपाल का बड़ा बेटा शिवम हैदराबाद में पानी-पूरी बेचता है जबकि छोटा बेटा सत्यम झांसी में एक दुकान में काम करता है। क्षत्रपाल की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed