{"_id":"56dddf844f1c1be4268b4576","slug":"munna-bajrangi-is-visited-repeatedly-by-a-relative","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी से बार-बार मिलने आता है एक रिश्तेदार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुन्ना बजरंगी से बार-बार मिलने आता है एक रिश्तेदार
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
Updated Tue, 08 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi, jhansi news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी जेल में बंद कुख्यात माफिया मुन्ना बजरंगी पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नजर है। उससे मिलने आए लोगों की जानकारियां पुलिस जुटा रही है। कारण, मुन्ना बजरंगी के साले पुष्पजीत सिंह की हत्या के बाद बड़े गैंगवार की आशंकाओं को पुलिस नकार नहीं पा रही है। इसी के चलते झांसी में बंद मुन्ना बजरंगी की हर गतिविधि पर पुलिस नजर गढ़ाए है।
गौरतलब है कि भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की वर्ष 2005 में हुई हत्या के आरोप में गिरफ्तार पूर्वी उत्तर प्रदेश के माफिया डान मुन्ना बजरंगी झांसी जेल में बंद है। उधर पिछले दिनाें डॉन के साले पुष्पजीत की हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड की जांच में एसटीएफ को लगाया गया है।
हत्याकांड में जिन लोगों को नामजद किया गया है, वह कृष्णानंद राय के परिजन हैं। इसलिए पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह मानकर चल रही हैं कि झांसी कारागार में बंद माफिया डॉन इस हत्याकांड का बदला लिए बिना चुप नहीं बैठेगा। इसी कारण उससे मिलने आए लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
झांसी जेल के अधिकारियों द्वारा मुलाकातियों पर नजर रखने के अलावा उनके नाम, पते, गतिविधियों एवं उनके क्रियाकलापों की भी मैपिंग की जा रही है। जिला कारागार के सूत्रों के अनुसार मुलाकातियों में प्राय: मुन्ना बजरंगी का एक रिश्तेदार आता है। उसके साथ दो अन्य चेहरे भी होते हैं जो बदलते रहते हैं। खुफिया एजेंसियों ने जिला कारागार से मुन्ना बजरंगी से अभी तक मिलने आए लोगों का रिकार्ड हासिल कर लिया है।