फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   shiv temple

शिवालयों में उमड़े आस्थावान

Mon, 07 Mar 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 07 Mar 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
shiv temple
जौनपुर के उर्दू बाजार स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर सोमवार को दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी भीड़।
महाशिवरात्रि पर सोमवार को शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए आस्थावान उमड़ पड़े। देवालय, शिवालय, मठ दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजते रहे। सुबह शिवालयों में पूजन-अर्चन के बाद आस्थावानों ने शाम को शिव बारात का दीदार किया। तीसरे पहर में गाजे-बाजे, झांकियों के साथ शिव बारात निकाली गई। प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से भव्य झांकी निकाली गई।
विज्ञापन


बारातियों में देवगण तो रहे ही राक्षस, भूत, प्रेत, भालू, बंदर, मदारी, सपेरा और नागा, साधु, औघड़ भी शोभा बढ़ा रहे थे। सोमवार को शिवालयों की भव्य सजावट की गई थी। भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का दौरा पूरे दिन जारी रहा। शहर के दाऊ जी के मंदिर, उमेशोनाथ, जोगेश्वरनाथ, मैहर देवी धाम में भारी भीड़ उमड़ी। जल और दुग्धाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को प्रिय बेर, धतूरा, भांग, गन्ना, जौ, पान, अबीर, मदार, बेलपत्र अर्पित कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन


शिवालयों में रुद्राभिषेक, शिव चालीसा, रुद्र महायज्ञ हुए। महिला एवं पुरुषों ने व्रत रखकर विधि विधान से भोलेशंकर की उपासना की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव जी दूल्हा के रूप में रथ पर सवार हुए। देवगणों के साथ बारात में राक्षस, भूत, प्रेत, भालू, बंदर, मदारी, सपेरा और नागा, साधु औघड़ के रूप भी शामिल हुए। गायत्री प्रज्ञा मंडल के तत्वाधान में जज कालोनी में पांच कुंडीय यज्ञ महायज्ञ किया गया।जलालपुर : त्रिलोचन महादेव मंदिर में आधी रात के बाद से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed