{"_id":"56dc88a64f1c1ba5548b4568","slug":"young-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, लगाया हत्या का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत, लगाया हत्या का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 07 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगी टोला निवासी एक युवक की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की ससुराल के लोगों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ख्वाजगी टोला निवासी राजेश सेठ (28) पुत्र स्व. कमला सेठ का पीजीआई में इलाज चल रहा था। शनिवार को उनकी मौत हो गई।
शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो राजेश के ससुराल के लोग भी यहां आ गए। उनके ससुर आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरौत निवासी जियालाल सोनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि राजेश दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। प्रापर्टी की लालच में उसे जहर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर राजेश की बहन नीलू और प्रियंका का कहना है कि भाई को लीवर में दिक्कत थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है।