फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   theaf

गल्ला व्यवसायी के घर लाखों की चोरी 

Wed, 09 Mar 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 09 Mar 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
theaf
चोरी
 नगर कोतवाली क्षेत्र के ईशापुर मोहल्ला निवासी गल्ला व्यवसायी अशोक साहू के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने  मंगलवार की रात नकदी समेत पांच लाख के जेवरात पार कर दिए। चोरी का पता चलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की। अशोक साहू के पुत्र आनंद साहू की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

 

ईशापुर मोहल्ला निवासी अशोक साहू की सुतहट्टी में गल्ला का कारोबार है। मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सो रहे थे। अशोक साहू मकान की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोये थे। अशोक साहू के पुत्र आनंद ने बताया कि रात में खाना खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सो गए।

विज्ञापन

तीन बजे उनकी नींद खुली तो देखा उनके पिता के कमरे में लाइट नहीं जल रही थी। बरामदे में भी अंधेरा था। मोबाइल की टार्च जलाकर वह कमरे में गए तो देखा बरामदे में लगा सीएफएल निकाल लिया गया था और पिता के कमरे में बोर्ड से बल्व की स्विच आफ कर दी गई थी। आलमारी खुली थी और उसमें रखा सामान गायब था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह सीढ़ी की तरफ गए तो देखा छत पर लगा सीढ़ी का दरवाजा भी खुला था और छत पर कुछ सामान बिखरे पड़े थे जो आलमारी से निकाल गए थे। उन्होंने शोर मचाया तो आस पास के लोग भी जुट गए। मकान के पीछे स्थित मंदिर की तरफ से चोर छत पर चढ़े थे। और सामान समेटने के बाद उसी रास्ते से निकल गए थे। आनंद ने बताया कि ऐसा लगता है कि रात में सीढ़ी का दरवाजा खुला ही रह गया था। उन्होंने बताया कि आलमारी में डेढ़ लाख नकदी और करीब साढ़े तीन लाख से अधिक के जेवरात थे। आनंद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed