{"_id":"56dc31604f1c1bb53f8b4569","slug":"break-ambedkar-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 06 Mar 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
मुफ्तीगंज के रामपुर गांव मनबढों द्वारा तोड़ी गई डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर दलित बस्ती में लगी डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को रविवार को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। सुबह बस्ती के लोगों ने देखा तो मूर्ति का सिर टूटकर दूर गिरा था। जानकारी होने पर बस्ती में हड़कं प मच गया। मौके पर बस्ती के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। खबर मिलने पर केराकत सीओ उमाशंकर सिंह, एएसपी रामजी यादव मौके पर पहुंच गए।
नई मूर्ति मंगवाने का आश्वासन दिया तो गांव के लोग शांत हुए। रामपुर में बिरहा का आयोजन किया गया था। माना जा रहा है कि किसी शरारती तत्व ने मूर्ति का सिर तोड़ दिया। मूर्ति टूटने की सूचना पर बसपा के केराकत विधानसभा क्षेत्र के नेता उर्मिलाराज के ससुर धनई राम ने मौके पर पहुंच कर दो हजार ईंट देने का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम और कमेटी के पदाधिकारी के लोग भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। एसओ विश्वनाथ यादव ने बताया कि नई मूर्ति मंगवाकर लगा दी गई है। गांव में किसी तरह का तनाव नहीं है। अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है।