फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The court will now train Lao Movement

रेल लाओ आंदोलन अब जाएगा हाईकोर्ट

Fri, 11 Mar 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन Updated Fri, 11 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The court will now train Lao Movement
अनशन पर बैठे अनशनकारी - फोटो : अमर उजाला

‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ का मुद्दा उच्च न्यायालय इलाहाबाद के समक्ष उठाया जाएगा। इसके साथ ही समिति का मांगपत्र रेलमंत्री को सौंपकर उनसे नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने की मांग की जाएगी। यह बात समिति के बैनर तले आयोजित क्रमिक अनशन के तीसरे दिन बार काउंसिल ऑफ  उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह सेंगर ने कहा।

विज्ञापन


नगर को रेलवे मानचित्र से जोड़े जाने के लिए नगर की जनता हर लक्ष्य बेधने के लिए तैयार दिख रही है। ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले तहसील गेट के सामने क्रमिक अनशन चल रहा है। जिसमें नगर की जनता भरपूर सहयोग करती नजर आ रही है। अनशन के तीसरे दिन समाजसेवी आलोक खन्ना व महेश स्वर्णकार ने दूसरे दिन के अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन


वहीं, नए अनशनकारियों में समाजसेवी नरेंद्र शर्मा, छत्रपाल सिंह चौधरी, अब्दुल रहमान, शाहरूख कुरैशी व मोहम्मद खलील का माल्यार्पण कर उनके अनशन की शुरूआत कराई। इस मौके पर उपस्थित बार काउंसिल ऑफ  उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह सेंगर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह समिति का मुद्दा उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के समक्ष उठाऐंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही वह रेलमंत्री सुरेश प्रभु से भी समय लेकर समिति का मांगपत्र न केवल उन्हें सौंपेंगे, बल्कि नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने की भी मांग करेंगे। इस मौके पर राजू यादव, समीर अली, राहुल बाबा, थोपन यादव, सुरेश राव डेंगरे, रामेंद्र त्रिपाठी, जर्रार कादरी, प्रदुम्न दीक्षित, गौरीश द्विवेदी, अशोक यादव, पूरनसिंह जाटव, दीपक पाटकार, अकरम सिद्दीकी, नितिन प्रधान, जाफर सिद्दीकी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed