{"_id":"56e4530f4f1c1b66728b45bb","slug":"the-police-finally-picked-two-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो हत्यारोपी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दो हत्यारोपी दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 12 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी व घटना का खुलासा करते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस वर्ष पुरानी रंजिश में अधेड़ की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नामजद दो हत्यारोपियों को मय असलहों के कदौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। शनिवार को सीओ कार्यालय कालपी मेें घटना का खुलासा करते हुए सीओ मनोज कुमार गुप्त ने बताया कि 10 मार्च को कदौरा क्षेत्र के ग्राम मवई
अहीर में पुरानी रंजिश में 45 वर्षीय कल्लू उर्फ जहीरुद्दीन पुत्र नूरउद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना मेें पूर्व प्रधान भूरा समेत सात लोगों के विरुद्ध नामजद करते हुए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। मृतक का भाई एनुद्दीन कानपुर शहर में दरोगा है, इसलिए पुलिस प्रशासन अपराधियों को पकड़ने में काफी सक्रिय हो गया था।
सीओ ने बताया कि कदौरा थाना प्रभारी रुद्रकुमार हमराहियों के साथ गश्त पर थे तभी सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए बरही बंबे के निकट हत्या में नामजद आरोपियोें शुमान पुत्र भूरा उर्फ सफीउल्ला व जसीम पुत्र घोपल खां निवासीगण मवई अहीर को एक तमंचा व तीन जिंदा कारतूस संग पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि मवई गांव में पार्टीबंदी को
विज्ञापन
लेकर कई बार विवाद हो चुके हैं। पकडे़ गए हत्यारोपी का गांव में काफी आतंक है। दिलचस्प बात तो यह है कि मृतक का इनसे कोई लेना देना नहीं र्था। आरोपी शुमान ने बताया कि उसे
कोई मारने का इरादा नहीं था। मामले केे विवेचक एवं कदौरा थाना प्रभारी रुद्रकुमार सिंह ने बताया कि वादी ने सात लोगों को आरोपी बनाया है। अन्य लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।