फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Maha shivratri

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेे शिवालय

Mon, 07 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 07 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Maha shivratri
Mahashivratri - फोटो : फाइल फाेटाे
हाथरस। बृज की द्वार देहरी रविवार देर रात से ही शिवमय हो गई। देवों के देव महादेव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि देरा रात से ही भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर श्रद्धालुओें ने रविवार को खासी तैयारियां कीं। जहां शिवालयों में पूरे दिन तैयारियां चलीं, वहीं घर घर पर्व को मनाने के लिए आवश्यक सामग्री एकत्रित की गई।
विज्ञापन


पर्व से एक दिन पहले गंगा घाटों से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को जा रही कांवड़ियों के जत्थों की भीड़ से शहर की सड़कें पूरी तरह से गुलजार रहीं। सड़कों पर चारों तरफ कांवड़ियों के जत्थे नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


हर तरफ कांवड़ियों के पग घुंघरुओं की रुनझुन और बम-बम भोले के जयघोष होते रहे। धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए कैंपों में कांवड़ियों की सेवा करने की लोगों में होड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सेवा शिविरों में थके-हारे कांवड़ियों को जलपान कराया गया। कुछ मंदिरों में रात 12 बजे के बाद जलाभिषेक शुरू किया गया। भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करने के लिए पिछले तीन-चार दिनों से शिव भक्त कांवड़ लेकर गंगाघाट पहुंचे। शिवरात्रि पर यह भक्त कांवड़ लेकर लौटेंगे और शिव का जलाभिषेक होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शिव मंदिरों पर पुलिस की भी तैनाती रहेगी।

खूब हुई पूजा पाठ और व्रत सामग्री की खरीदारी
शिवरात्रि से एक दिन पहले शहर में शिव भक्तों ने पूजा अर्चना की विशेष तैयारी की। रविवार को बाजार में पूजा पाठ और उपवास के सामान की खूब खरीदारी हुई। व्रत के लिए कूटू का आटा, सिंघाड़ी का आटा, शमा के चावल, मेवा, काली मिर्च, सेंदा नमक आदि चीजों की खरीदारी हुई। लोगों ने फलों की भी खरीदारी की।

रुद्राभिषेक और शिव विवाह की रहेगी धूम
शिवरात्रि पर शहर में दिन रात धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रहेगी। कहीं शिव विवाह होगा तो कहीं रुद्राभिषेक की धूम रहेगी। पूरी रात शिव मंदिर में मंत्रोच्चारण गूंजेगा। कुछ शिव मंदिर में भगवान आशुतोष का दुग्धाभिषेक होगा तो कहीं फूल बंगला और छप्पन भोग की झांकियां भक्तों को रिझाएंगी। इन आयोजनों के लिए शिवालयों में तैयारियां कर ली गई हैं।

इन शिव मंदिरों पर लगेगा भक्तों का मेला
शिवरात्रि पर्व पर शहर के जिन शिव मंदिरों पर भक्तों का मेला लगेगा उनमें प्राचीन चिंताहरण महादेव, गोपेश्वर महादेव, बाबुल नाथ महादेव, भूतेश्वर महादेव, महाकाल महादेव, चकलेश्वर महादेव, बौहरे वाली देवी स्थित महादेव, रामलीला ग्राउंड भकामेंड़ा महादेव, कैलाश महादेव, मनकामेश्वर महादेव, चौमुखा महादेव, चौबे वाले महादेव, बूटी नाथ महादेव, गड्ढा वाले महादेव, पीपल वाले महादेव, नर्मदेश्वर महादेव, ऊंकारेश्वर महादेव, आगरा रोड रामेश्वर महादेव आदि प्रमुख शिव मंदिर हैं।


पंचामृत से करें शिव का अभिषेक
शिवरात्रि पर शिव भक्त भगवान शिव को मनाने के लिए सबसे पहले दूध से अभिषेक करें और उसके बाद जलाभिषेक करें। महादेव को दूध, दही, शहद, इत्र, देशी घी का पंचामृत बनाकर स्नान कराएं। फूल, माला और बेलपत्र के साथ मिष्ठान से भोग लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed