फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Uncontrolled just entered nursing homes

नर्सिंग होम में घुसी अनियंत्रित बस

Sun, 06 Mar 2016 01:19 AM IST
सिकंदराराऊ/अमर उजाला ब्यूरो 
सिकंदराराऊ/अमर उजाला ब्यूरो  Updated Sun, 06 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled just entered nursing homes
बस की टक्कर के पश्चात टूटा नजर आ रहा है नर्सिग होम - फोटो : सिकंदराराऊ/अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराराऊ। जीटी रोड पर शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित रोडवेज बस नर्सिंग होम और और मशीनरी स्टोर को तोड़ते हुए घुस गई। हालांकि रात का समय होने के कारण सड़क पर तो कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन बस में सवार यात्री और बस चालक घायल हो गए। हादसा होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। बाद में घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कन्नौज डिपो की रोडवेज बस सवारियों को लेकर दिल्ली से कानपुर जा रही थी। रात करीब एक बजे सिकंदराराऊ में जीटी रोड पर बस किसी कारण से अनियंत्रित हो गई। बस तेज गति से जीटी रोड पर स्थित आफरीन नर्सिंग होम और गोलू मशीनरी स्टोर में घुस गई। रात अधिक होने के कारण यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लोगों का कहना था कि यह अति व्यस्त इलाका है, अगर दिन होता तो मामला गंभीर हो सकता था। हालांकि हादसे में बस चालक और कई सवारियां घायल हो गईं। लोगों ने रात में ही घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से निकलवाया। उधर, नर्सिंग होम के मालिक डॉ. नसीम और मशीनरी स्टोर स्वामी प्रमोद जैन ने बस चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed