{"_id":"56e306314f1c1bb81c8b4576","slug":"thanedaron-cried-the-cry-of-lack-of-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदारों ने रोया स्टाफ की कमी का रोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानेदारों ने रोया स्टाफ की कमी का रोना
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। डीएम शमीम अहमद खान ने शुक्रवार को जिले के दो थानों का निरीक्षण किया। आईएसओ मान्यता प्राप्त थाना हाथरस गेट और चंदपा थाने में डीएम ने देर तक निरीक्षण कर रिकॉर्ड आदि को चेक किया।
दोनों थानों की साफ-सफाई पर डीएम ने संतुष्टि जताई। उन्होंने कंप्यूटर रूम, हवालात, कार्यालय के अलावा आवासों की दशा का भी जायजा लिया। थानाध्यक्षाें ने उन्हें बताया कि थाने में स्टाफ की कमी है, जिससे सुरक्षा बंदोबस्त में परेशानी होती है। इसके अलावा सरकारी आवासों की संख्या भी कम है। इससे पुलिसकर्मियों को शहर में दूसरी जगह किराए पर आवास लेकर रहना पड़ता है। डीएम ने सभी समस्याओं के बारे में गंभीरता से सुना और इस संबंध में शासन को अवगत कराने का भरोसा दिलाया। डीएम का यह निरीक्षण औचक नहीं था। कई दिन पहले से दोनों थानों में साफ-सफाई की जा रही थी। हाथरस गेट थाने में मरम्मत कार्य और रंगाई-पुताई कराकर नया रूप दिया गया है।