फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kanhaiya the army seeking to file a lawsuit against the controversial statements

कन्हैया के सेना पर दिए विवादित बयान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग 

Fri, 11 Mar 2016 12:46 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। मानवाधिकार कार्यकर्ता प्रवीन वार्ष्णेय ने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया के सेना पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सदर थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि यह जन भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बयान है इसलिए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। वार्ष्णेय ने कहा है कि वह कन्हैया के इस बायान से सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन

 प्रवीन वार्ष्णेय का कहना है कि आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कन्हैया ने देश की सेना द्वारा कश्मीर में महिलाओं का उत्पीड़न करने की बात कही थी। यह निराधार आरोप है। इससे देश की सीमाओं पर कुर्बानी देने वाली सेना का मनोबल गिरेगा। ऐसे बयानों से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में देश की छवि खराब होगी। उन्हाेंने ऐसे बयान को सेना को बदनाम करने का षड्यंत्र भी बताया। वार्ष्णेय ने कहा कि वह देश के जिम्मेदार नागरिक हैं। कन्हैया के इस बयान से उनकी भावना आहत हुई है। इस बारे में इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि वह तहरीर पर कानूनी राय ले रहे हैं। चूंकि घटनास्थल उनके थाना क्षेत्र का नहीं है। ऐसे मामलों में केवल कोर्ट को ही संज्ञान लेने का अधिकार है। वह कानूनी मशविरे के बाद ही इस संबंध में कुछ कह सकते हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed