फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband charged with abetment to suicide , including the four

पति समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप 

Tue, 15 Mar 2016 12:01 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। नवीपुर में 28 फरवरी को घर के जाल से लटककर फांसी लगाने वाली शिक्षिका शिवानी अग्रवाल के भाई रोहित अग्रवाल की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने शिवानी के पति सचिन अग्रवाल, ससुर ओमप्रकाश, जेठ अतुल मित्तल और नंदोई राजकुमार अग्रवाल के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायत देते हुए उसके परिजनों पर घर में रखे सामान को चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। ससुरालियों का कहना है कि घर में रखे जेवरात और नकदी को शिवानी के परिजन अपने साथ ले गए हैं। 
विज्ञापन


थाना पुलिस का कहना है कि शिवानी अग्रवाल (34) की अपने पति से अनबन रहा करती थी। कई बार दोनों में आपस में झगड़ा भी होता था। शिवानी एक स्कूल में पढ़ाती थीं और ट्यूशन कर अपना गुजारा करती थीं। उसके दो बच्चे भी थे। शिवानी की मौत के बाद पुलिस ने परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया था। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। रोहित अग्रवाल ने ई-मेल के माध्यम से आला अधिकारियों को शिकायत की थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed