{"_id":"56dc6a094f1c1b4c4b8b457a","slug":"hathras-police-and-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभ्रांत लोगों से व्हाट्स एप के जरिए जुड़ेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संभ्रांत लोगों से व्हाट्स एप के जरिए जुड़ेगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
हाथ्ारस पुलिस
- फोटो : फाइल फाोटाो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता से सीधा संवाद करने की कोशिश में डीजीपी के निर्देश पर डिजिटल वालंटियर डेवलप योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत हर थानाध्यक्ष को अपने थाना क्षेत्र के छह संभ्रांत लोगों को व्हाट्स एप से जोड़ना होगा। योजना को 15 मार्च तक अमली जामा पहनाना होगा। इस ग्रुप से जिले के कप्तान भी जुड़े होंगे। इससे लोग आला अधिकारियों से सीधा संवाद कर सकेंगे।
योजना के तहत थानाध्यक्ष को ही छह लोगों का चयन करना होगा। जिले के सभी 10 थानों में 60 संभ्रंात लोगों का चयन किया जाना है। इसमें हर जाति, वर्ग के लोग होंगे लेकिन राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को इस योजना से दूर रखा गया है। चयन के बाद थाना स्तर पर सभी संभ्रांत लोगों की बैठक की जाएगी और इसके बाद एसपी के साथ भी उनकी एक बैठक होगी। सभी चयनित लोगों से व्हाट्स नंबर के अलावा ई-मेल आईडी भी ली जाएगी ताकि जरूरत पर संदेश दिया जा सके।
इस संबंध में एसपी अजय पाल शर्मा का कहना है पुलिस आधुनिक हो रही है। ऑन लाइन एफआईआर के बाद अब व्हाट्स एप के जरिए लोगों से जुड़ने की तैयारी है। इससे जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम होगी और बेहतर संवाद स्थापित होगा।