{"_id":"56e30db14f1c1bbf1e8b459d","slug":"electric-wire-broke-and-died-barati","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार टूटकर गिरने से बाराती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली का तार टूटकर गिरने से बाराती की मौत
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। कोतवाली के गांव शेरपुर में गुरुवार को आई बारात में उस समय हाहाकार मच गया जब एक 30 वर्षीय बाराती की बग्गी को हटाते समय हाइटेंशन लाइन टूटकर गिरने से मौत हो गई। करंट से बोलेरो में भी आग लग गई। मामले को लेकर विभाग के जेई तथा एसडीओ के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
बता दें कि विजयगढ़ अलीगढ़ थाने के गांव नगला तुला से एक बारात गांव में आई थी। बारात में अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के गांव भगवान गढ़ी से योगेंद्र भी आया था। रात लगभग 11 बजे योगेंद्र ने रास्ते में खड़ी बग्गी को हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज लाईन का तार टूटकर योगेंद्र के ऊपर आ गिरा। तार का एक हिस्सा पास खड़ी बोलेरो से टच हो गया। तेज करंट लगने से योगेंद्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा बोलेरो में आग लग गयी। बाराती की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।