{"_id":"56db2f524f1c1b242d8b4cda","slug":"cylinder-fire-three-children-trapped-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में लगी आग, घर में तीन बच्चे फंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर में लगी आग, घर में तीन बच्चे फंसे
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
मकान में आग लगने के बाद लोगों की लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशगंज में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। घर के अंदर मौजूद तीन बच्चे इस आग में फंस गए इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने साहस दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की और बच्चों को घर के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग बुझने के बाद पहुंची दमकल ने सिलेंडर के लीक होेने की जांच की।
बताया जाता है कि बच्चों के पिता की मृत्यु हाल ही में बीमारी के बाद हो गई थी। रविवार को उनके त्रयोदशी भोज के लिए सिलेंडर को घर के बाहर रखकर पकवान बनाए जा रहे थे। लीकेज होने के कारण आग लग गई जो पास रखे कपड़ों के जरिए पूरे घर में फैल गई। हादसे के समय बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। लोग आसपास घरों से बाल्टियां भरकर दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। आधा घंटे की मेहनत के बाद लोगों ने इस आग पर काबू पाया और बच्चों को बाहर निकाला।