फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cheated in the name of 1.7 million jobs in the railways

रेलवे में नौकरी के नाम पर 17 लाख ठगे

Sun, 13 Mar 2016 11:37 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद/हाथरस। टूंडला-फीरोजाबाद के पांच ठगों ने सादाबाद क्षेत्र के गांव मांगरू निवासी एक किसान से उसके बेटों की रेलवे में टीसी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 24 लाख रुपये ठग लिए। ठगी में एक फर्जी वेबसाइट और मोबाइल मैसेज का भी सहारा लिया गया। मामले की शिकायत थाने में की गई है।
विज्ञापन


गांव मांगरू निवासी किसान राजबहादुर सिंह पुत्र लीलाधर ने तहरीर में कहा है कि सितंबर 2014 में टूंडला और फीरोजाबाद के पांच ठग सादाबाद के गांव के एक व्यक्ति को साथ लेकर उसके पास आए और कहा कि उन्हाेंने कई लड़कों का चयन रेलवे में करा दिया है, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण भी हो चुका है, केवल ज्वाइनिंग बाकी है। उनके दो भाई रेलवे में बड़े अधिकारी हैं और रिश्तेदार चयन बोर्ड में चेयरमैन हैं। कुछ जगह खाली हैं। अगर आप कुछ खर्च कर लो तो तुम्हारे लड़कों को भी रेलवे में टीसी के पद पर नियुक्त करा देंगे। नौकरी नहीं मिलने पर तुम्हारे रुपये वापस करना हमारी जिम्मेदारी है। इन लोगों ने राजबहादुर को आगरा डिविजन में नौकरी प्राप्त करने वाले लड़कों की सूची की छाया प्रति भी दिखाई। चिकनी-चुपड़ी बातों में राजबहादुर आ गया। इसके बाद इन लोगों ने उसके तीन बच्चों को 24 लाख रूपये में नौकरी लगवाने की बात तय की। राजबहादुर ने बताया कि बात तय हो जाने के बाद उसने अपनी कृषि खेती बेचकर 10 लाख रुपये सात नवंबर 2014 को इन लोगों को नकद दे दिए तथा 23 अक्तूबर 2014 से 2 जनवरी 2015 के मध्य 2,76,000 रुपये बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। एक लाख रुपये के चेक के साथ और दो लाख 99 हजार रुपये नकद सहित कुल 17 लाख रुपये दे दिए। ठगों ने उसके मोबाइल पर मैसेज कर आरआरवीसीडीजीजीओवी डॉट इनबेब्स डॉट कॉम वेबसाइट का नाम भेजा। इस वेबसाइट को ठगों ने रेलवे की बताया और बच्चों के नाम वेबसाइट पर देख लेने को कहा। बाकी सात लाख रुपये शेष देने की बात कही। जब उसने वेबसाइट देखी तो उस पर उसके तीनों बच्चों के नाम, रोल नंबर, कंट्रोल नंबर और पद का नाम आ रहा था, परंतु वेबसाइट को देखने पर मालूम हुआ कि यह फर्जी है और उसके साथ ठगी हुई है। रुपये मांगने पर शातिर ठगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed