{"_id":"56e3113c4f1c1be01f8b4568","slug":"the-student-from-the-classroom-to-see-the-procession-of-four-rape-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात देखने गई कक्षा चार की छात्रा से रेप, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात देखने गई कक्षा चार की छात्रा से रेप, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में गुरुवार रात बारात देखने गई कक्षा चार की छात्रा को युवक ने दबोच लिया। रेप के बाद उसे मरणासन्न हालत में खेत की नाली में फेंक दिया। सुबह खोजते हुए परिजन खेत की ओर पहुंचे तो बालिका मिली। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात बारात आई थी। इस दौरान अन्य बच्चों के साथ 10 वर्षीय बालिका भी बारात देखने पहुंच गई। भीड़ के बीच अचानक वह गायब हो गई। परिजनोें ने खोजबीन शुरू की तो शुक्रवार तड़के घर से थोड़ी दूरी पर खेत में बनी नाली में बेहोश मिली। उसके कप़ड़े अस्त व्यस्त थे। सिर किसी भारी चीज से कुंचला गया है।
विज्ञापन
बालिका की स्थिति गंभीर देख आनन- फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सीओ हरियावां जितेंद्र गिरी ने मौके प पहुंच कर जांच पड़ताल की। बालिका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक उसे हवस का शिकार बनाया गया है। पत्थर से सिर कुचलकर मारने का भी प्रयास किया गया है।
विज्ञापन