{"_id":"56e07c624f1c1b52668b460f","slug":"teenager-murdered-bodies-dumped-in-wheat-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : logo
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भैलामऊ के मजरा नगला प्रहलादपुर निवासी एक किशोर की पत्थर से कूंचकर शव खेत में फेंक दिया। सूचना पर एसपी अनीस अहमद अंसारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
माधुरी ने बताया कि उसका पुत्र शेरू (15) मंगलवार की सुबह अपने बहनोई के घर जाने के लिए निकला था। मगर नहीं लौटा। बुधवार की शाम को उसका शव गांव के पश्चिम में राम नरेश के खेत में पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे और पास ही आरसीसी के पत्थर पड़े हुए थे। उसके दांत भी टूटे थे और शर्ट और पीठ जली हुई थी।
विज्ञापन
उसके सिर को मिट्टी में दबाने का प्रयास किया गया था। उसने बताया कि उसके पुत्र का शव औंधे मुंह पड़ा था। उसने अपने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। इस संबंध में सीओ हरपालपुर नीतेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन