फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   nh-24-jammed-10-hours.

10 घंटे जाम की गिरफ्त में रहा एनएच-24

Sat, 05 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 05 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
nh-24-jammed-10-hours.
जाम - फोटो : अमर उजाला

जिला अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में एक खराब ट्रक ने एनएच-24 पर 20 किमी लंबा जाम लगवा दिया। गढ़ में बदरखा मोड़ से लेकर गजरौला तक हाईवे 10 घंटे तक जाम की गिरफ्त में रहा। जाम में सैकड़ों गाड़ियां, एंबुलेंस और स्कूल बसें फंसी रहीं। वाहनों से आसपास के लिए निकल रहे वैकल्पिक मार्ग जाम हो गए। जिससे परेशानी और बढ़ गई।

विज्ञापन


पुलिस को महाशिवरात्रि को लेकर शनिवार शाम पांच बजे शुरू होने वाला डायवर्जन पांच घंटे पहले ही लागू करना पड़ा। शुक्रवार रात दो बजे लगा जाम शनिवार की दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद खुल पाया।
विज्ञापन

 
देश की राजधानी से यूपी की राजधानी को जोड़ने वाले हाईवे को जाममुक्त करने के सभी प्रयास विफल हो रहे हैं। गढ़ के अधूरा स्याना फ्लाई ओवर जाम की बड़ी वजह बना हुआ है। शनिवार को जाम से परेशान लोग गाड़ियां छोड़कर हाईवे किनारे बैठ गए। जाम में एंबुलेंस और स्कूल बसें भी फंसी रहीं। बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोपहर 12 बजे डायवर्जन कर दिया। जबकि यह डायवर्जन कांवड़ियों की सुविधा को देखते हुए शाम पांच बजे से लागू होना था। जो सात मार्च दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा।

शुक्रवार रात करीब दो बजे जिला अमरोहा के गजरौला में ट्रक हाईवे पर ही खराब हो गया। थोड़ी देर बाद हाईवे की वाहनों की लाइन लगने लगी। दूसरी साइड से गाड़ियां निकालने के चक्कर वहां भी जाम लग गया। 20 किमी के दायरे में वाहनों की कतार लगने से पैदल चलना भी दूभर हो गया। उधर, स्याना रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने से भी जाम की स्थिति विकट हो गई।

दिल्ली, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव जैसे अस्पतालों के लिए गंभीर रोगियों को ले जा रही हैं कई एंबुलेंस भी घंटों तक जाम में फंसी रहीं। वहीं गंगा पार के जनपदों से दिल्ली को जा रहे  दूध-फल और सब्जी के ट्रक में फंस गए। नोएडा के सूरजपूर क्षेत्र से दाह संस्कार करने आ रहे परिजनों के वाहन भी स्याना चौपला के पास तीन घंटों तक जाम में फंसे रहे। उन्हें स्याना रोड से होकर वाया बागड़पुर मार्ग ब्रजघाट जाना पड़ा।

जाम लगने के कारण सीबीएसई ओर यूपी बोर्ड के काफी परीक्षार्थी जाम में फंस गए। गढ़ के डीएम स्कूल का सेंटर इस बार गजरौला स्थित सेंट मैरी स्कूल में है। शनिवार सुबह की पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा थी, जिसमें शामिल होने जा रहे एक दर्जन से भी अधिक स्टूडेंट्स पदयात्रा कर एक घंटे की देरी से परीक्षा में शामिल हो सके।

पांच घंटे बाद भी जाम खुलता न देखकर पुलिस के पसीने छूट गए। सुबह आठ बजे से ही पुलिस ने भारी वाहनों को हाईवे के किनारे खाली जगहों पर खड़ा शुरू कर दिया। साथ ही वैकल्पिक मार्गों पर पुलिस को लगाया गया। इसके बाद भी स्थिति में ज्यादा सुधार न होने पर पुलिस शाम को लागू होने वाला डायवर्जन मजबूरी में दोपहर में शुरू कर दिया। डायवर्जन के एक घंटे बाद जाम से कुछ राहत मिली। इसके बाद भी घंटों वाहन हाईवे पर रेंगते रहे।

रात दो बजे लगा जाम चार घंटे बाद भी न खुलने पर लोग वैकल्पिक रास्तों से निकलना शुरू हो गए। इस कारण ये मार्ग हो गए। पुलिस को हाईवे के साथ-साथ वैकल्पिक रास्तों का जाम खुलवाना पड़ा।  इससे जाम खुलने में और भी वक्त लग गया। पुलिस ने अगले तीन दिन के लिए यह डायवर्जन लागू किया है।
मुरादाबाद से दिल्ली : मुरादाबाद के कांठ से धामपुर, नगीना, कोतवाली, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ से मोदीनगर होकर गाजियाबाद और दिल्ली वाहन भेजे गए।

दिल्ली से मुरादाबाद : गाजियाबाद के लाल कुआं से बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी से होकर वाहन भेजे गए।
मुरादाबाद से मेरठ : अमरोहा के अतरासी रोड से अमरोहा, नौगांवा सादात और नूरपुर होकर वाहन निकलेंगे।
हापुड़ से मुरादाबाद : गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर वाहन निकलेंगे।
चांदपुर से दिल्ली : बिजनौर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होकर वाहन भेजे गए।
गजरौला चौपला से दिल्ली : हल्दौर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होकर वाहन भेजे गए।
बुलंदशहर से मेरठ-हापुड़ : स्याना से बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़, खरखौदा होकर वाहन भेजे गए।
गढ़ से रामपुर : स्याना, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद से होकर वाहन भेजे गए।
हापुड़ से मुरादाबाद : वाहन बुलंदशहर, नरौरा होकर भेजे गए।

 हाईवे पर रूट डायवर्जन पूरी सख्ती के साथ लागू कराया जाएगा। कोई भारी वाहन हाईवे से नहीं गुजरेगा। कांवड़ियों को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मैं खुद रूट डायवर्जन की मॉनिटरिंग करूंगा। - सतीश चंद्र पांडेय, डीएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed