फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   illegal coaching center closed.

अवैध कोचिंग सेंटर होंगे बंद

Fri, 11 Mar 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 11 Mar 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
illegal coaching center closed.
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जिले के शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही से कोचिंग सेंटरों की संख्या बढ़ती जा रही। गली मोहल्ले में खुले कोचिंग सेंटर लोगों के लिए परेशानी बनते जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी उच्च शिक्षा विभाग के अफसर इनके खिलाफ कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। इनमें से दर्जनों कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के चल रहे हैं।

विज्ञापन


जिले में चल रहे कोचिंग सेंटर का पंजीकरण क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कराना जरूरी होता है। इसमें कोचिंग का नाम, पता, संचालक, स्टूडेंट्स की संख्या आदि की जानकारी देनी होती है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी शहर के रिहायशी इलाकों में कोचिंग सेंटर का संचालन बंद नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


गली मोहल्ले में खुले कोचिंग सेंटर कालोनी में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।  जिले में करीब 150 कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं। इनमें से मात्र 88 कोचिंग सेंटरों का ही पंजीकरण है। कोचिंग सेंटर संचालक छात्रों से मोटी कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों के बाद भी विभाग के अफसर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके शर्मा का कहना है कि रिहायशी इलाकों में नए कोचिंग सेंटर का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। बिना पंजीकरण रिहायशी इलाकों में चल रहेे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाकर बंद कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed