{"_id":"56def3c14f1c1bd36b8b4568","slug":"police-and-public-become-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और पब्लिक बनेंगे मित्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस और पब्लिक बनेंगे मित्र
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 08 Mar 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और पब्लिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता के बीच पुलिस की छवि को सुधारने और त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने केलिए पुलिस महानिदेशक ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया जाएगा। ग्रुप से संभ्रात लोगों को इसमें जोड़ा जाएगा, ताकि पुलिस और जनता मित्र बन सकें।
विज्ञापन
मार्च में होली है। इस पर्व पर शरारती तत्व फिजा में जहर घोलने का काम करते सकते हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखने और पुलिस और जनता के बीच समन्वय रखने के लिए पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधीक्षकों को नई गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन
इस गाइडलाइन के तहत अब पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष संभ्रात नागरिकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे। इसके तहत इसमें गणमान्य लोगों को जोड़ा जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी मदद ली जा सके।
विज्ञापन
इस नई प्रक्रिया को बताने के लिये थाना स्तर पर संभ्रात नागरिकों की बैठक भी होगी। सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि इस संबंध में गाइडलाइन प्राप्त हुई है। जल्द ही संभ्रात नागरिकों की बैठक कर इस प्रक्रिया से उन्हें अवगत कराया जाएगा।