फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   health department employe threatened.

स्वास्थ्य विभाग के बाबू ने युवक को दी जान से मारने की धमकी

Thu, 10 Mar 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 10 Mar 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
health department employe threatened.
मामूली बात पर पिटाई - फोटो : demo

 पिता के रिटायरमेंट के बाद वेतनमान में गड़बड़ी की शिकायत लेकर स्वास्थ्य विभाग के बाबू के पास जाना एक युवक को महंगा पड़ गया। बाबू ने पहले युवक से अभद्रता की और बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। यह पूरी बात पीड़ित युवक  ने फोन में रिकार्ड कर ली है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जिला बुलंदशहर के गांव मानकपुर निवासी योगेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता स्व.मोहर सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मुक्तेश्वर से जनवरी 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके चयनमान/वेतनमान में स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक बाबू ने गड़बड़ी कर दी थी। यह गड़बड़ी सिर्फ इसलिए की गई, क्योंकि उसे रिश्वत देने से मना कर दिया गया था।
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत समय-समय पर मुख्य चिकित्साधिकारी से भी की गई, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने जनसुनवाई प्रणाली के तहत 06 फरवरी को मुख्यचिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में शिकायत की थी। लेकिन उसका निस्तारण भी नेट पर नहीं डाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका आरोप है कि 08 मार्च को वह मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में इस मामले की जानकारी करने के लिये आया था। लेकिन वहां पहले से मौजूद स्वास्थ्य विभाग के बाबू ने पहले तो उसके साथ अभद्रता की और बाद में उसे जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी धमकी उसने ने अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड कर ली। वहीं बाबू का कहना है कि युवक ने उसके साथ अभद्रता की है। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed