{"_id":"56e06df84f1c1bcb598b4580","slug":"patara-cc-road-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में पतारा सीसी रोड का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में पतारा सीसी रोड का निर्माण शुरू
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
पतारा गांव में बनती सीसी सड़क।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी को लेकर दबंगों द्वारा बंद कराया गया पतारा सीसी मार्ग का निर्माण कार्य बुधवार को कुरारा पुलिस की मौजूदगी में फिर शुरू हो गया। दबंग द्वारा मजदूरों को धमकी दिए जाने के चलते ठेकेदार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
कुरारा विकासखंड के पतारा गांव में करीब 4.5 किमी सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए लखनऊ की प्राइवेट निर्माण इकाई साईं इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ठेका दिया गया है। करीब 15 दिन पूर्व ठेकेदार पंकज श्रीवास्तव मार्ग बनवा रहे थे तभी गांव का दबंग रोहित यादव साथियों के साथ वहां पहुंचा।
विज्ञापन
उसने ठेकेदार से बतौर रंगदारी दस लाख रुपये मांगे और मजदूरों को धमकी दी। इसके बाद से रोड का काम बंद था। ठेकेदार ने कुरारा थाने में रोहित यादव समेत 10 लोगों के विरुद्ध गुंडा टैक्स मांगने का मुकदमा पंजीकृत कराया था और काम करने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की। बुधवार को थानाध्यक्ष सुभाष यादव दो एसआई व 10 पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार को पूरी सुरक्षा महैया कराई गई है।
विज्ञापन