{"_id":"56df1b574f1c1b05798b456a","slug":"kotedar-is-not-giving-rashan","type":"story","status":"publish","title_hn":" कोटेदार जनवरी से नहीं दे रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार जनवरी से नहीं दे रहा राशन
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
राश्ान वितरण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जनवरी से राशन सामग्री न मिलने पर चकोठी गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें राशन सामग्री दिलाने की मांग की है। उधर कोटेदार का कहना है कि उसने सूची के हिसाब से सभी उपभोक्ताओं को राशन दे दिया है।
विज्ञापन
कुरारा विकासखंड के चकोठी गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि उन्हें जनवरी से अब तक राशन नहीं मिला। जो सूची कोटेदार लगाए है, उसमें किसी सदस्य के माता पिता का नाम नहीं है। राशन मांगने पर कोटेदार टरका रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और राशन सामग्री दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देते समय प्रधान रेखा, गेंदारानी, सरजू, शांती, रानी, श्यामादेवी, सियाप्यारी, सुमन, घसिटिया, सुनीता आदि मौजूद थीं। उधर कोटेदार रणजीत सिंह ने बताया कि उसने सभी 129 लोगों को राशन सामग्री वितरित की है।
विज्ञापन