फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mama-bhanja killed in incidents

हादसे में मामा - भांजे की मौत, मोर्चरी पर हंगामा 

Sat, 05 Mar 2016 09:28 PM IST
gorakhpur
gorakhpur Updated Sat, 05 Mar 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सहजनवां के बोक्टा में शनिवार की सुबह ट्रक की टक्कर से ईंट से लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली पलट गई। हादसे में चालक के पास बैठे मजदूर की मौके पर मौत हो गई। मरने वाले रिश्ते में मामा - भांजे थे।पोस्टमार्टम के लिए दोपहर तीन बजे तक रिपोर्ट न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार ओड़वलिया गांव निवासी ओमप्रकाश (28) क्षेत्र के नर्मदा ईंट-भट्ठे की ट्रैक्टर - ट्रॉली चलाते हैं। शनिवार की सुबह तीन बजे वह ट्रैक्टर - ट्रॉली से ईंट लेकर तारामंडल जा रहे थे। भट्ठे पर मजदूरी करने वाला ओमप्रकाश का भांजा संतकबीरनगर, धनघटा के मंझरिया निवासी संजय (17) भी ट्रैक्टर पर बैठा था।
विज्ञापन


बोक्टा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक के साथ ही मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सुबह सात बजे दोनों की मौत हो गई। गुलरिहा पुलिस ने शव मार्चेरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे तक पोस्टमार्टम के लिए सहजनवां थाने से पंचायत नामा की रिपोर्ट न पहुंचने से परेशान परिवार के लोगों ने मोर्चरी में हंगामा शुरू कर दिया। सीओ के निर्देश पर सहजनवां थाने पहुंचे दरोगा मोर्चरी पहुंचे लेकिन देरी होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed