फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jwellary traders protest

व्यापारियों ने वित्त मंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली

Wed, 09 Mar 2016 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 09 Mar 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
jwellary traders protest
सराफा व्यापारियों ने बुधवार को वित्त मंत्री का पुतला जलाया। - फोटो : shivharsh
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सराफा व्यापारियों ने बुधवार को वित्त मंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। बंधु सिंह पार्क से निकली यह यात्रा चेतना तिराहे पहुंचकर समाप्त हुई। इस क्रम में बुधवार को 9वें दिन भी सराफा मंडी बंद रही। स्वर्ण व्यवसायियों ने अब बृहस्पतिवार को शाम 5:30 बजे गांधी प्रतिमा से मशाल जुलूस निकालने का फैसला किया है।
विज्ञापन


बता दें कि गत नौ दिनों से स्वर्ण व्यवसायी एक्साइज ड्यूटी में एक प्रतिशत की वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने तय कार्यक्रम के आधार पर बुधवार को सराफा व्यापारी बंधु सिंह पार्क में एकत्रित हुए और वित्त मंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा लेकर घंटाघर, रेती चौक, बक्शीपुर, आर्यनगर, विजय चौक होते हुए चेतना तिराहे पर पहुंचे। यहां पर प्रतीकात्मक शव को जलाया गया। उधर, असुरन स्वर्ण कारोबारी जुलूस निकालकर डीएम दफ्तर पहुंचे और अपना विरोध जताया।
विज्ञापन


व्यापारियों के सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष शरद चंद्र अग्रहरि ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि 2012 में जब यूपीए की सरकार ने सराफा पर टैक्स लगाया तो भाजपा ने इसका विरोध किया और यूपीए सरकार को टैक्स वापस लेने पर मजबूर किया, लेकिन अब मोदी सरकार ने टैक्स लगाया है। इस कारण आज भारत के सभी सराफा व्यवसायी सड़क पर उतरने का कार्य कर रहे हैं। यदि एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुस्तमपुर सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम बर्नवाल ने कहा कि ज्वैलरी व्यवसाय पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी इस व्यापार की जड़ें हिला देगा। प्रदर्शन में पुष्पदंत जैन, अजय कुमार, रितेश बर्नवाल, अशोक कुमार, रमेश सर्राफ, विश्वनाथ, महेश वर्मा, राकेश वर्मा, मनोज, परदेशी वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed