फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   deputy registrar of gorakhpur university suspended

विश्वविद्यालय के गायब चल रहे डिप्टी रजिस्ट्रार निलंबित

Tue, 15 Mar 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 15 Mar 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
deputy registrar of gorakhpur university suspended
गायब चल रहे डिप्टी रजिस्ट्रार निलंबित
बिना सूचना के विश्वविद्यालय से गायब चल रहे डिप्टी रजिस्ट्रार शिवपूजन को शासन ने निलंबित कर  दिया। उनका मोबाइल नंबर भी काफी समय से बंद है और उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। सितंबर 2014 में स्थानांतरित होकर विश्वविद्यालय आकर ज्वाइन करने के अगले दिन से ही वह गायब हैं। आगरा विश्वविद्यालय में हुए बीएड के फर्जी अंकपत्र घोटाले के मामले में एसआईटी उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव उच्चशिक्षा जितेंद्र कुमार ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया था जो सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन को मिला। मामले की जांच की जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एवं पूर्व में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव रहे एसके शुक्ला को दी गई है। जांच पूरी करके तीन महीने में रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर बहुचर्चित घोटाले का पर्दाफाश करने के लिए एसआईटी शिवपूजन की तलाश कर रही है। बीते दिनों एसआईटी ने शिवपूजन की तलाश के लिए आगरा और गोरखपुर विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर सहयोग मांगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed