फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   secruity increased of gorakhpur divisional prision

मंडलीय कारागार की सुरक्षा में लगाई गई डेढ़ पीएसी 

Thu, 10 Mar 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 10 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
secruity increased of gorakhpur divisional prision
जेल
मंडलीय कारागार की सुरक्षा में बुधवार को डेढ़ सेक्शन पीएसी लगा दी गई। जेल चौकी के पास कैंप डालकर पीएसी के जवान मौजूद रहेंगे। एक साल पहले डिप्टी जेलर के घर लूट की घटना के बाद एक सेक्शन पीएसी पहले ही यहां मुस्तैद थी। जल्द ही चेकिंग के लिए सीओ के साथ ही दरोगा की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम, एसएसपी के छापा में मंडलीय कारागार के बैरक में प्रतिबंधित सामान मिला था। चेकिंग के साथ ही गेट पर सख्ती बरतने का जेल प्रशासन की ओर से दावा करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था की खामी उजागर होने पर अधिकारियों ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद जेल की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही आने - जाने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए पीएसी के साथ एक सीओ, तीन दरोगा की तैनाती मंडलीय कारागार पर करने का निर्णय लिया गया है। निर्देश के क्रम में बुधवार को डेढ़ सेक्शन पीएसी मंडलीय कारागार के सामने तैनात दी गई।
विज्ञापन


जेल अफसरों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे थे सवाल
जेल के अंदर प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद जेल अफसरों की कार्य प्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे थे। चाकू, शराब के साथ ही मादक पदार्थ की जेल में एंट्री रोकने के लिए फोर्स के साथ सीओ और दरोगा की नियुक्ति की जा रही है। बंदियों से मिलने जाने वाले लोगों का विवरण लेने के साथ ही सभी की सघन चेकिंग का जिम्मा इनके पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed