{"_id":"56df2dfc4f1c1b847d8b45e9","slug":"je-try-to-throw-exen-fro-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन को छत से फेंकने की जेई ने की थी कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सईएन को छत से फेंकने की जेई ने की थी कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन की पिटाई करने के बाद जेई ने ऑफिस की छत से उन्हें फेंकने की भी कोशिश की थी। कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिक़ॉर्डर (डीवीआर) भी लेकर भाग गए थे। इस मामले में एक्सईएन की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मंगलवार की रात पांच जेई समेत 55 लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा, तोड़फोड़ और चोरी का केस दर्ज किया।
एक्सईएन अरुण कुमार श्रीवास्तव ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि पांच मार्च की सुबह उन्होंने नार्मल विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अशोक कुमार को फोन कर राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा था। बार-बार कहने के बाद भी वह निर्देश का पालन नहीं कर रहे थे। उन्होंने फोन पर हुई बातचीत रिकार्ड करने के बाद व्हाट्स एप से सभी अवर अभियंताओं को भेज दिया।
इसके बाद अशोक के समर्थन में जुटे अवर अभियंताओं ने कार्यालय में हंगामा किया। मुख्य अभियंता आफिस में अधीक्षण अभियंता नगर आरआर सिंह के सामने हुई बातचीत में विवाद को खत्म कर लिया गया, लेकिन समझौते के बाद दोपहर दो बजे जेई विपिन सिंह, बलबीर यादव, पुनीत निगम, केएल यादव, एएन सिंह उनके आफिस पहुंच गए। उनके पहुंचते ही पिटाई करने के साथ ही दूसरी मंजिल पर स्थित आफिस की छत से नीचे फेंकने का प्रयास किया। कुर्सी पर बैठाकर जबरन माफीनामा लिखवाने के बाद आफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर जेई भाग गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।